इम्युनिटी बूस्ट करते हैं ये 5 फल, आज ही डाइट में करें शामिल
Garima Singh
2025/02/27 23:12:11 IST
बदलते मौसम में बीमारियां
मौसम बदलते ही लोग बीमार पड़ने लगते हैं. इस मौसम में सर्दी-जुकाम होना आम बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? दरअसल, जिन लोगों की इम्यूनिटी कम होती है, उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है.
Credit: canvaसंतरा है इम्यूनिटी बूस्टर
संतरा विटामिन-सी का बेहतरीन सोर्स है। एक्सपर्ट की मानें, तो संतरे को इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए सबसे अच्छे फलों में से माना जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कि मौसमी बीमारियों से रक्षा करता है.
Credit: canvaस्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी के लिए खाएं अंगूर
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अंगूर का सेवन भी कर सकते हैं। अंगूर विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट का सोर्स माना जाता है। अंगूर में व्याप्त विटामिन-सी कंपोनेंट इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार करता है।
Credit: Xब्लूबेरी भी बढ़ाता है इम्यूनिटी पॉवर
इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के लिए आप अपनी डाइट में ब्लूबेरी को भी शामिल कर सकते हैं। इसमें फ्लेवेनॉइड्स होता है, जो कि एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है, जो बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
Credit: canvaकीवी बढ़ाती है इम्यूनिटी
मौसमी बीमारियों से लड़ने के लिए आप कीवी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है, जो कि प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है।
Credit: canvaसेबा से बढ़ती है इम्यूनिटी
रोज एक सेब खाने की वजह से आपक से इम्यूनिटी बढ़ती है, बीमारियां कम होती हैं और मौसमी बुखार, सर्दी-जुकाम से लड़ने की आपकी शारीरिक क्षमता में भी इजाफा होता है.
Credit: X