MS Dhoni Viral: नन्हें फैंस के साथ इस अंदाज में दिखे माही, वायरल हुआ वीडियो
Dhoni: ऐसा ही कूल अंदाज वाला उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो नन्हें फैंस के साथ धोनी अलग अंदाज में दिखे.
नई दिल्ली. भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. माही ने 2020 में भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो लेकिन आज भी फैंस दूसरे क्रिकेटरों से कहीं अधिक माही को पसंद करते हैं. वो भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव न रहते हों लेकिन सोशल मीडिया उनको लेकर एक्टिव रहता है. धोनी हमेशा अपने कूल अंदाज को लेकर जानें जाते हैं. ऐसा ही कूल अंदाज वाला उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो नन्हें फैंस के साथ धोनी अलग अंदाज में दिखे.
रक्षा बंधन के मौके पर धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है. इस वीडियो में उनके दो छोटे फैंस भी नजर आ रहे हैं. धोनी और उनके दो छोटे फैंस वीडियो में कूल अंदाज में देखे जा सकता है. ये दोनों नन्हें फैंस भाई-बहन लग रहे है. दोनों ने एक ही रंग के कपड़े पहन रखे हैं.
ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं धोनी
Mufaddal Vohra ने अपने ट्विटर अकाउंट से धोनी और उनके फैंस का ये वीडियो पोस्ट किया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि महेंद्र सिंह धोनी अपने दो लिटिल क्यूट फैंस को ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं.
10 सेकेंड के इस वीडियो में माही दो छोटे बच्चों ( एक लड़का और एक लड़की) के साथ नजर आ रहे हैं. माही बैट पर साइन करते नजर आ रहे हैं. तभी दो नन्हें फैंस उनको रोकते है धोनी भी कुछ बोल रहे हैं. इन दोनों नन्हें फैंस की उम्र मुश्किल से 5 से 6 साल के बीच होगी. सबके चहेते माही के साथ दोनों फैंस एंजॉय करते नजर आ रहे हैं.
महेंद्र सिंह धोनी इस वीडियो में आर्मी कल की पैंट और रेड टीशर्ट में नजर आ रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि धोनी एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में दिखने वाले हैं क्योंकि उनके बाल काफी बड़े हो चुके है. उनकी बीयर्ड भी काफी बड़ी दिख रही है.
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- "इस इंसान को देखकर ही दिल खुश हो जाता है. क्या सुकून भरा माहौल है." वहीं, एक दूसरे फैंस ने लिखा- "मुझे भी ऑटोग्राफ चाहिए यार."
यह भी पढ़ें- Zurich Diamond League में गोल्ड से चूके नीरज, सिल्वर से करना पड़ा संतोष, पहले स्थान पर जाकुब वादलेच ने किया कब्जा