menu-icon
India Daily

गूगल क्रोम इस्तेमाल करते हैं तो पढ़ लें ये जरूरी खबर, अगर नहीं किया ये काम तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

अगर आप गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। गूगल क्रोम का नया अपडेट आया है और अगर इसे अपडेट नहीं किया गया तो आपका निजी डाटा चोरी हो सकता है।

auth-image
Edited By: Manish Pandey
Google Chrome Risk

हाइलाइट्स

  • गूगल क्रोम यूजर्स के लिए जरूरी खबर
  • तुरंत करें ब्राउजर अपडेट

गूगल ने हाल ही में एक सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है। गूगल क्रोम के इस नए अपडेट को यूजर्स के डाटा को सुरक्षित रखने के लिए उपलब्ध कराया गया है। दरअसल, गूगल क्रोम में एक ऐसी कमी पाई गई है जो यूजर्स का निजी डाटा चुरा रही है। इससे बचने के लिए गूगल ने क्रोम यूजर्स को ब्राउजर अपडेट करने की बात कही है। गूगल ने इस नई कमी CVE-2023-6345 के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। इसे गूगल थ्रेट एनालिसिस ग्रुप के सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने ढूंढा है। 

इससे कैसे रहें सुरक्षित: 

CVE-2023-6345 के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन गूगल ने यह जरूर कहा है कि नए सिक्योरिटी अपडेट को जल्द से जल्द अपडेट कर लिया जाना चाहिए। गूगल ने अपने ब्राउजर के लिए जो अपडेट जारी किया है जो मैक और लिनक्स के लिए 119.0.6045.199 और विंडोज के लिए 119.0.6045.199/.200 है। इसे सभी यूजर्स के लिए आने वाले महीनों और हफ्तों में उपलब्ध कराया जाएगा। 

अगर आपने क्रोम ब्राउजर अपडेट को ऑटोमैटिक किया हुआ है तो आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है, यह अपडेट खुद ब खुबद ही इंस्टॉल हो जाएगा। लेकिन अगर यह ऑटोमैटिक नहीं है तो आपको नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

  • गूगल क्रोम को इस तरह करें अपडेट: 

  • सबसे पहले आपको क्रोम सेटिंग्स पर जाना होगा। 

  • फिर About Chrome टैब पर जाना होगा। 

  • इसके बाद Update Google Chrome ऑप्शन पर जाना होगा। 

  • अगर अपडेट नहीं दिख रहा है तो आपको ब्राउजर अप टू डेट का मैसेज दिखाई देगा। अगर अपडेट मौजूद हो तो तुरंत उसे  इंस्टॉल कर लें। 

गूगल ने यूजर्स को यह आश्वासन दिया है कि सभी यूजर्स को धीरे-धीरे यह अपडेट मिल जाएगा। इसे फेजेज में रोलआउट किया जाएगा। साथ ही हम आपको यह सलाह देते हैं कि आपको हमेशा ही अपनी डिवाइस और ब्राउजर को अपडेट रखना चाहिए। साथ ही किसी भी पासवर्ड को ब्राउजर पर सेव कर नहीं रखना चाहिए।