menu-icon
India Daily

Train Late Due to Fog: देरी से चल रही हैं दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

Train Late Due to Fog: उत्तरी भारत में कोहरे की स्थिति सहित विभिन्न कारणों से देश के विभिन्न राज्यों से दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं.   

auth-image
Edited By: Gyanendra Tiwari
tRAIN LATE DUE TO FOG

हाइलाइट्स

  • उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड
  • दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें हैं लेट.

Train Late Due to Fog: पूरा  उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की मार झेल रहा है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों पर पड़ रहा है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान जैसे राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है. ठंड के साथ घना कोहरा भी छाया हुआ है. कोहरे के चलते ट्रेनें भी लेट चल रही हैं. आज यानी 04 जनवरी को दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

दिल्ली आने वाली ये ट्रेनें हैं लेट

उत्तरी भारत में कोहरे की स्थिति सहित विभिन्न कारणों से देश के विभिन्न राज्यों से दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. 12303 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी, 12426 जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी, 12309 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली राजधानी, 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी, 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी, 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी, 20811 रांच-नई दिल्ली राजधानी, 12281 भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो, 12427 रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस, 12225 आज़मगढ़- दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस, 12393 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली, 12559 बनारस-नई दिल्ली, 12919 अम्बेडकरनगर-कटरा एक्सप्रेस, 14207 प्रतापगढ़-दिल्ली, 12557 मुजफ्फरपुर-आनंदविहार, 12615 चेन्नई-नई दिल्ली जीटी, 12155 भोपाल-निजामुद्दीन, 11841 कुरूक्षेत्र-खजुराहो, 12426 जम्मूतवी-नई दिल्ली, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, 12414 जम्मूतवी-अजमेर, 14624 फिरोजपुर-सिवनी, 12447 मानिकपुर-निजामुद्दीन, 22437 प्रयागढ़-आनंदविहार, 12447 मानिकपुर-निजामुद्दीन, 12451 कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति, 12303 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्स, 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्स, 12367 भागलपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस, 12393 राजेंद्रनगर-नई दिल्ली, 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेनें 1 घंटे से लेकर 6 घंटे की देरी से चल रही हैं.   

Train list
Train list

कोहरे ने न सिर्फ ट्रेनों के पहिए जाम किए हैं. बल्कि हवाई जहाज की उड़ानों को भी प्रभावित किया है. कोहरे के चलते कई फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से कई घंटों की देरी से उड़ान भर रही हैं. 

इस समय पूरा का पूरा उत्तर भारत सर्दी की चपेट में हैं. जम्मू कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी के चलते बर्फीली हवा से उत्तर भारत में गलन बढ़ गई है.