अगर आप आईफोन इस्तेमाल कर रहे हैं और आप चाहते हैं कि वॉयस रिकॉर्डिंग के साथ-साथ आपके फोन की स्क्रीन रिकॉर्ड हो जाए, लेकिन आप इसका तरीका नहीं जानते हैं तो आप एकदम सही जगह आए हैं। इसके लिए एप्पल एक बिल्ट-इन तरीका उपलब्ध कराता है जिसके जरिए आप आसानी से वॉयस रिकॉर्ड करते समय स्क्रीन भी रिकॉर्ड कर सकते हैं।
आईफोन स्क्रीन रिकॉर्ड करने का तरीका:
इसके लिए आपको सबसे पहले आईफोन के कंट्रोल सेंटर पर जाना होगा। कंट्रोल सैेंटर को ओपन करने के लिए आपको फोन की स्क्रीन को स्वाइप डाउन करना होगा।
इसके बाद आपको यहां एक छोटा रिकॉर्डर बटन दिखाई देगा। यह म्यूजिक रिकग्निशन ऐप के एकदम बराबर में होगा।
अब आपको रिकॉर्डर बटन पर टैप कर होल्ड करना होगा। फिर एक पॉप-अप स्क्रीन आएगी जिसमें नीचे की तरफ माइक्रोफोन बना होगा।
इस पर टैप कर दें। इससे माइक्रोफोन ऑन हो जाएगा।
इसके बाद जब भी आप अपनी आईफोन स्क्रीन को रिकॉर्ड करेंगे तो आप जो बोलेंगे वो भी रिकॉर्ड हो जाएगा।
इसके अलावा आईफोन में कई और ट्रिक्स हैं जो आपके काम को आसान बना देती हैं। इन्हीं में से एक है एक्टिविटी ट्रैकर-
आप आसानी से अपने फोन को एक्टिविटी ट्रैकर में बदल सकते हैं।
अगर आपके पास अपना फोन है तो आपको किसी दूसरे ट्रैकर की जरूरत नहीं है। फोन में मौजूद Health ऐप के जरिए आप अपने दिन भर की एक्टिविटी को सेव कर रख सकते हैं। इसके लिए आपको Health ऐप ओपन करनी होगी। इसके बाद यहां से आप यह चेक कर पाएंगे कि आपने कितने स्टेप्स चले हैं। यहां से स्लीप डाटा भी चेक किया जा सकता है। वॉकिंग और रनिंग डिस्टेंस भी आप चेक कर सकते हैं। सिर्फ यही नहीं, आप यहां पर मेडिकेशन्स भी एड कर सकते हैं। महिलाओं के लिए साइकल ट्रैकिंग दी गई है। यहां पर हेल्थ चेकलिस्ट भी मौजूद है।