Jio World Plaza: सपनों के शहर मुंबई में देश का सबसे बड़ा मॉल खोला गया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज का ये मॉल 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' के नाम से आज यानी 1 नवंबर को आम लोगों के लिए खोल दिया गया. यह देश का सबसे बड़ा लग्जरी मॉल है.
7.50 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में बना ये मॉल बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खोला गया है. यह मॉल सिर्फ देखने में लग्जरी नहीं है बल्कि इस मॉल में आपको ज्यादातर लग्जरी आइटम ही मिलेंगे.
🚨 Reliance Industries opens India's largest luxury mall 'Jio World Plaza' today in BKC, Mumbai. pic.twitter.com/JIzEdMF4Qx
— Indian Tech & Infra (@IndianTechGuide) November 1, 2023
इस मॉल में आपको बलेनसिएज, कार्टियर, वर्साचे, लुई वितों, वेलेंटिन, मनीष मल्होत्रा, अबू जानी, संदीप खोसला, पॉटरी बार्न, गूची और EL&N कैफे सहित दुनिया के कई दूसरे और महंगे ब्रांड्स मिल जाएंगे.
मंगलवार 31 अक्टूबर को मुंबई में इसकी लॉन्चिंग हुई. मॉल की लॉन्चिंग के मौके पर हुए रेड कार्पेट इवेंट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी, बहू राधिका मर्चेंट और बेटी ईशा अंबानी के साथ पोज देते हुए नजर आए. इसके अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने इस इवेंट में शिरकत की.
Rohit Sharma and Ritika Bhabhi during the Jio world Plaza launch event yesterday. pic.twitter.com/6Ua3etlyP8
— Krishna (@sigmakrixhna) November 1, 2023
Tum Kya Mile ❤️ - Arijit Singh Live | Last Night Mumbai | Jio World Plaza Opening Ceremony #ArijitSingh #JioWorldPlaza pic.twitter.com/TetG62Fwjh
— ARIJITIAN FANS (@arijitianfans) November 1, 2023
Megastar #SalmanKhan At Jio World Plaza, Mumbai 🔥🔥#Tiger3 pic.twitter.com/uSEN0OJ58o
— SalmaniacShobhit❤ (@skuniverse27) November 1, 2023
Dashing #JohnAbraham at Jio World Plaza opening 💥💥 pic.twitter.com/HCh1VL4fNd
— 𝗙𝗶𝗹𝗺𝘆 𝗩𝗶𝗲𝘄 (@filmy_view) October 31, 2023
#JanhviKapoor at the Jio World Plaza opening event🔥 pic.twitter.com/ZAeYyo4uvi
— Janhvi Kapoor Universe (@JanhviKUniverse) October 31, 2023
Megastar #SalmanKhan at the event of the launch of Jio World Plaza in Mumbai. #Tiger3 pic.twitter.com/qnGe3pPvf2
— 𝐊𝐀𝐁𝐈𝐑 ♛ (@ISalman_Rules) November 1, 2023
Megastar #SalmanKhan at the event of the launch of Jio World Plaza in Mumbai. #Tiger3 pic.twitter.com/qnGe3pPvf2
— 𝐊𝐀𝐁𝐈𝐑 ♛ (@ISalman_Rules) November 1, 2023
Actor Suniel Shetty and actress Athiya Shetty walk the ramp at the launch of Jio World Plaza in Mumbai.
— Update Chaser (@UpdateChaser) October 31, 2023
pic.twitter.com/0gXlwpkU58
इस अवसर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि जियो वर्ल्ड प्लाजा ओपन करने का हमारा उद्देश्य दुनिया के बेस्ट ब्रांड्स को भारत लाना है. इसके अलावा इसके जरिए भारत के शिल्प कौशल के ब्रांड्स को हाइलाइट करना है.
वहीं रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा कि जियो वर्ल्ड प्लाजा न सिर्फ भारत का सबसे अच्छा मॉल बनने जा रहा है बल्कि मुझे उम्मीद है कि यह दुनिया का भी सबसे अच्छा मॉल बनेगा. हम इसके लिए काफी उत्सुक हैं. आज का दिन सभी भारतीय डिजाइनरों और हमारी कला और कारीगरों के लिए भी एक सम्मान है.