menu-icon
India Daily

Jharkhand Weather Update: अब मिलेगी गर्मी से राहत, अगले चार दिनों में बारिश की संभावना; मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

झारखंड में मौसम बदलने वाला है, रांची में चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी, येलो अलर्ट जारी, कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना है.

auth-image
Edited By: Anvi Shukla
JHARKHAND WEATHER UPDATE
Courtesy: IDL

Jharkhand Weather Update: झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है. गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में जल्द ही मौसम बदलने वाला है. रांची और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार से अगले चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

9 अप्रैल: कई जगह बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल को कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं. 8 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, हजारीबाग, रांची, खूंटी, कोडरमा, रामगढ़ और गिरिडीह में बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, बोकारो, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा और धनबाद जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.

10 अप्रैल: इन जिलों में बारिश संभव

10 अप्रैल को गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा जिलों में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों में पीला अलर्ट जारी किया है. वहीं, लोहरदगा, हजारीबाग, रांची, गुमला, खूंटी, कोडरमा, रामगढ़, गिरिडीह, बोकारो, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, दुमका और साहेबगंज जिलों में गरज, तेज हवाओं और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसका मतलब है कि इन जगहों पर मौसम ज्यादा खराब हो सकता है.

11 अप्रैल: येलो अलर्ट जारी

11 अप्रैल को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है. गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा जिलों में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही, लोहरदगा, हजारीबाग, रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, दुमका और साहेबगंज जिलों में गरज, तेज. इस बदलाव से झारखंड के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है.