MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 43 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. भारतीय क्रिकेट के इस लेजेंड्स को दुनिया भर से बधाई मिल रही है. धोनी ने इस बार अपना बर्थडे पत्नी साक्षी और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ मनाया. सोशल मीडिया पर जन्मदिन सेलिब्रेशन के कुछ वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में धोनी केट काटकर अपनी पत्नी और फिर बाद में सलमान खान को खिलाते नजर आ रहे हैं, इसके बाद साक्षी अपने पति धोनी के पैर छूती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को फैंस खू पसंद कर रहे हैं.
जन्मदिन मनाने रहे एमएस धोनी एक अलग ही लुक में नजर आए. उन्होंने हाई शेप वाली टी शर्ट पहन रखी थी. जो उन पर खूब जच भी रही है. केट कटिंग के दौरान शानदार म्यूजिक भी बैकग्राउंड में बज रहा है. पत्नी साक्षी ने धोनी का केक काटते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसके केप्शन में रेड हार्ट इमोजी और ताबीज वाला इमोजी लगाया है. इस वीडियो की कमेंट पर लोग धोनी को खूब बधाई दे रहे हैं.
MS Dhoni celebrating his 43rd birthday with Sakshi. ❤️⭐#HappyBirthdayDhoni pic.twitter.com/fC1ExC8mMX
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 6, 2024
डांस भी किया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी धोनी को खास अंदाज में सोशल मीडिया पर बधाई दी है. उन्होंने बर्थडे फोटो शेयर करते हुए लिखा जन्मदिन मुबारक हो कप्तान साहब.." दरअसल, शनिवार को सलमान खान अनंत अंबानी, रणवीर सिंह, हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी एक साथ नजर आए थे. इन सभी ने फिल्म किक के अपने मशहूर गाने जुम्मे की रात है पर डांस किया था.
When legends dance together 🔥 #SalmanKhan #MSDhoni #AnantRadhikaWeddingpic.twitter.com/M2kDzuNIcB
— Nav Kandola (@SalmaniacNav) July 6, 2024
महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर
महेंद्र सिंह धोनी ने 90 टेस्ट में 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए हैं. 350 वनडे में उन्होंने 10773 रन किए हैं. वहीं टी20 के 98 मैचों में 1617 रन बनाए हैं. आईपीएल में एमएस धोनी 264 मैचों में 5243 रन बना चुके हैं.