IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 में सभी टीमों ने 1-1 मुकाबले खेल लिए हैं. आईपीएल 18 में हिस्सी ले रही 10 टीमों में से 5 को हार को 5 को जीत मिली है. हार ने वाली टीमों प्वाइंट टेबल पर नीचे, जबकि जीतने वाली टीम प्वाइंट टेबल पर ऊपर हैं. हालांकि, कौन किस नंबर पर है. यह रन रेट से पता चलता है. जिसका रन रेट अच्छा होता है वह टीम ऊपर होती है. जिसका कम होता है वह नीचे. मंगलवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने गुजरात को 11 रनों से हराकर जीत के साथ शुरुआत की. दोनों टीमों ने शानदार मैच खेला. एक समय तक लग रहा था कि यह मैच गुजरात की झोली में जाने वाला है. लेकिन फिर अचानक बाजी पलट गई. इस पलटी हुई बाजी ने प्वाइंट टेबल भी बदल दिया. आइए जानते हैं कि कौन सी टीम किस नंबर पर है.
अब तक हुए 5 मुकाबलों में जिन 5 टीमों ने अपने पहले मैच जीते हैं उनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स शामिल हैं. वहीं, हारने वाली टीम में कोलकाता नाइटराइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जॉयंस्ट और गुजरात टाइटंस का नाम शामिल है. आइए जानते हैं कि आईपीएल 2025 की ताजा प्वाइंट टेबल में कौन सी टीम किस नंबर पर है.
रैंक | टीमें | मैच | जीत | हार | रद्द | अंक | रन रेट |
1 | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +2.200 |
2 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +2.137 |
3 | पंजाब किंग्स (PBKS) | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.550 |
4 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.493 |
5 | दिल्ली कैपिटल्स (DC) | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.371 |
6 | लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -0.371 |
7 | मुंबई इंडियंस (MI) | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -0.493 |
8 | गुजरात टाइटन्स (GT) | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -0.550 |
9 | कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -2.137 |
10 | राजस्थान रॉयल्स (RR) | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -2.200 |
आईपीएल 2025 के ताजा अपडेट प्वाइंट टेबल पर अभी भी सनराइजर्स हैदराबाद नंबर वन पर बनी हुई है. वहीं, नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है. तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स है. चौथे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है. और पांचवे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है. टॉप 5 में सभी जीतने वाली टीम हैं. नंबर 6 पर लखनऊ सुपर जायंट्स. 7वें नंबर पर मुंबई इंडियंस. आठवे नंबर पर गुजरात टाइटंस. नौवें नंबर पर कोलकाता नाइटराइडर्स और 10वें नंबर पर राजस्थान रॉयल्स है.