पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार सुबह 11:45 बजे नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा. अंतिम संस्कार से पहले, डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को एक घंटे के लिए कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा. सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता वहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे. इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा निगमबोध घाट के लिए निकाली जाएगी. कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों ने डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने की मांग की है, जिसे सरकार ने मंजूरी दे दी है. इसके लिए एक ट्रस्ट बनाने का भी निर्णय लिया गया है.
01:01:59 PM
पूर्व प्रधानमंत्री #डॉ.मनमोहनसिंह को दिल्ली के निगम बोध घाट पर नेताओं और परिवार द्वारा अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.
12:58:23 PM
अंतिम सफर पर निकले डॉ. मनमोहन सिंह, दिल्ली के निगम बोध घाट पर बेटी ने दी मुखाग्नि
12:29:37 PM
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार
#WATCH | Last rites of former Prime Minister #DrManmohanSingh to be performed at Nigam Bodh Ghat in Delhi
— ANI (@ANI) December 28, 2024
President Droupadi Murmu, Vice President Jagdeep Dhankhar, PM Modi, Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi and others present at Nigam Bodh Ghat.
(Source: DD News) pic.twitter.com/AV4T02W3Hq
12:09:09 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी.
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/PQWZVHm93h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2024
12:10:05 PM
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने निगम बोध घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
12:00:32 PM
डॉ. मनमोहन सिंह को सोनिया गांधी ने श्रद्धांजलि दी. थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार
#WATCH | Delhi: CPP Chairperson Sonia Gandhi pays her last respects to former Prime Minister #DrManmohanSingh at Nigam Bodh Ghat, where his last rites will be performed. pic.twitter.com/lYkFIg9Yht
— ANI (@ANI) December 28, 2024
11:57:05 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री #डॉ.मनमोहनसिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने निगम बोध घाट पहुंचे.
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया.
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at Nigam Bodh Ghat to attend the last rites of former Prime Minister #DrManmohanSingh.
— ANI (@ANI) December 28, 2024
Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi
(Source: DD News) pic.twitter.com/qJGKjCA59g
11:52:27 AM
#WATCH | Delhi | Mortal remains of former Prime Minister #DrManmohanSingh at Nigam Bodh Ghat for his last rites.
— ANI (@ANI) December 28, 2024
Former PM Dr Manmohan Singh died on 26th December at AIIMS Delhi.
(Source: Congress) pic.twitter.com/HJFv8GAPYP
11:40:45 AM
पूर्व प्रधानमंत्री #DrManmohanSingh के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट पर लाया गया.
#WATCH दिल्ली | पूर्व प्रधानमंत्री #DrManmohanSingh के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए निगम बोध घाट पर लाया गया। pic.twitter.com/sxnjsf36TQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2024
11:36:11 AM
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निगम बोध घाट पहुंची.
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निगम बोध घाट पहुंची।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2024
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। pic.twitter.com/APkXzGftWX
11:37:23 AM
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह निगम बोध घाट पहुंचे.
#WATCH दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह निगम बोध घाट पहुंचे। pic.twitter.com/VuhpCLGyZj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2024
11:29:26 AM
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निगमबोध घाट पहुंचे.
#WATCH केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निगमबोध घाट पहुंचे। pic.twitter.com/uDn6cpW7E6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2024
11:01:20 AM
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस दफ्तर से अकबर रोड से इंडिया गेट, इंडिया गेट से तिलक मार्ग, तिलक मार्ग होते हुए जा रही है. डॉ. मनमोहन का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर होगा. थोड़ी ही देर में मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर निगम बोध घाट पहुंचने वाला है. 11.42 बजे राष्ट्रपति उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगी. इससे पहले पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री और अन्य नेता पहुंचेंगे.
10:40:06 AM
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर यूपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह जी के निधन से पूरा देश दुखी है. मैं हृदय की गहराइयों से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवारजनों को इस असीम पीड़ा को सहन करने की ताकत दें. उन्होंने देश की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया."
#WATCH लखनऊ (यूपी): पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर यूपी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह जी के निधन से पूरा देश दुखी है। मैं हृदय की गहराइयों से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवारजनों… pic.twitter.com/aywDCLRYG9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2024
10:22:38 AM
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट ले जाया जा रहा है.
#WATCH दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगमबोध घाट ले जाया जा रहा है। pic.twitter.com/ZnjBaxnQJt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2024
10:17:55 AM
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "जब इंसान चला जाता है तो उसके साथ सारे बैर मिट जाते हैं... लेकिन यहां पर राजनीति हो रही है . मैं छोटा सा सवाल करता हूं कि अगर अटल जी का संस्कार होना होता और कोई कहता कि राज घाट पर नहीं होगा वहां स्मारक नहीं बनेगा, कहीं और बनेगा तो कैसा लगता?... ये मसला किसी पार्टी का नहीं देश के इतिहास का है . ये इंसान खास था, जीता-जाता इतिहास था . उचित को जानकर उस पर अमल ना करना कायरता है . बड़ा दिल होना चाहिए..."
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "जब इंसान चला जाता है तो उसके साथ सारे बैर मिट जाते हैं... लेकिन यहां पर राजनीति हो रही है। मैं छोटा सा सवाल करता हूं कि अगर अटल जी का संस्कार होना होता और कोई कहता कि राज घाट पर नहीं होगा वहां स्मारक नहीं बनेगा, कहीं और… pic.twitter.com/6f0ePz03jA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2024
10:12:35 AM
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर AICC मुख्यालय से बाहर ले जाया जा रहा है.
#WATCH दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर AICC मुख्यालय से बाहर ले जाया जा रहा है। pic.twitter.com/4Rppy8jukN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2024
09:49:40 AM
दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा निगम बोध घाट पहुंचे, जहां पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली के AIIMS में निधन हो गया था.
#WATCH दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा निगम बोध घाट पहुंचे, जहां पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2024
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली के AIIMS में निधन हो गया था। pic.twitter.com/uNvJe4pxbC
09:46:01 AM
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन के बाद पूरा देश शोक में है... देश के आर्थिक विकास की आधारशिला रखने वाले व्यक्तित्वों को उचित सम्मान देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इसी के मद्देनजर कल कैबिनेट ने अपनी बैठक में निर्णय लिया कि मनमोहन सिंह जी की स्मृति में एक स्मारक और समाधि बनाई जाएगी और जो भी प्रक्रिया समय लगेगा, यह बात कांग्रेस पार्टी को बता दी गई है. कैबिनेट के तुरंत बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अवगत करा दिया. सरकार ने यह स्मारक बनाने का निर्णय लिया है और अब भूमि अधिग्रहण ट्रस्ट और भूमि हस्तांतरण की प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद, इसमें जो भी समय लगेगा, जितना भी समय लगेगा, यह काम हो जाएगा. लेकिन यह बहुत दुख की बात है कि कांग्रेस पार्टी जिसने कभी भी डॉ. मनमोहन सिंह को उनके जीवनकाल में सम्मान नहीं दिया... आज उनकी मृत्यु के बाद भी उनके सम्मान का राजनीतिकरण होता दिख रहा है... डॉ मनमोहन सिंह गांधी नेहरू परिवार के बाहर के पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने 10 साल तक प्रधानमंत्री का पद संभाला और मैं ये भी याद दिलाना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने नेहरू गांधी परिवार के बाहर के किसी भी प्रधानमंत्री को सम्मान नहीं दिया...कम से कम आज इस दुःख की घड़ी में राजनीति करना बंद कर देना चाहिए. जहां तक हमारी सरकार का सवाल है, प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने दलीय भावना से ऊपर उठकर सभी नेताओं को सम्मान दिया है... जिस तरह से डॉ मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल में उनके साथ व्यवहार किया गया, देश के पास कुछ भी छिपा नहीं है..."
#WATCH दिल्ली: भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन के बाद पूरा देश शोक में है... देश के आर्थिक विकास की आधारशिला रखने वाले व्यक्तित्वों को उचित सम्मान देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी… pic.twitter.com/ZTILiGoiIr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2024
09:44:24 AM
दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने AICC मुख्यालय पर दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी.
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने AICC मुख्यालय पर दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। https://t.co/vuLhxYL200 pic.twitter.com/E0J6FL0PW9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2024
09:06:05 AM
दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास से AICC मुख्यालय ले जाया जा रहा है.
पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को AICC मुख्यालय में रखा जाएगा.
#WATCH दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास से AICC मुख्यालय ले जाया जा रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2024
पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को AICC मुख्यालय में रखा जाएगा। pic.twitter.com/CQ7lJKOknd
08:56:12 AM
दिल्ली: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा एआईसीसी कार्यालय पहुंचे. कांग्रेस पार्टी कार्यालय में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा.
#WATCH दिल्ली: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा एआईसीसी कार्यालय पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2024
कांग्रेस पार्टी कार्यालय में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। pic.twitter.com/qgzRIumLaZ
08:12:11 AM
कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर रखा जाएगा. सुबह 8:30 बजे से पार्टी कार्यकर्ता अंतिम दर्शन कर पाएंगे.
#WATCH | Delhi: Visuals from the Congress Party office where the mortal remains of Late Former PM Dr Manmohan Singh will be kept at 8:30 am for the party workers to pay their last respects.
— ANI (@ANI) December 28, 2024
After that last rites will take place as per the family rituals. pic.twitter.com/VLZZNR1nQO
07:42:10 AM
स्मारक को लेकर केंद्र सरकार मनमोहन के परिवार और सिख समाज की भावनाओं का करें सम्मान: मायावती
07:41:36 AM
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने लिखा, 'मनमोहन सिंह का निधन भारत और दुनिया के लिए एक क्षति है. सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेताओं में से एक के रूप में, उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को बदल दिया, लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला और कनाडा सहित दुनिया के साथ मजबूत संबंध बनाए.'
07:40:43 AM
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज सुबह 11:45 बजे निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ होगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भीड़भाड़ से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है. राजा राम कोहली मार्ग, राजघाट रेड लाइट, सिग्नेचर ब्रिज और युधिष्ठिर सेतु पर डायवर्जन रहेगा. लोगों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने की अपील की गई है.
07:38:28 AM
दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय पर सुबह 8.30 से 9.30 तक लोग कर सकेंगे डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन