Delhi CM Oath Ceremony: सीएम रेखा गुप्ता कैबिनेट की पहली बैठक खत्म, दिल्ली में टॉपअप के साथ आयुष्मान योजना लागू करने का एजेंडा पास

Delhi CM Oath Ceremony Live Update: बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना गया है. उन्होंने आज दोपहर रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लीं. बीजेपी के लिए ये दिन काफी ऐतिहासिक है क्योंक पार्टी 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापस लौटी है.

Delhi CM Oath Ceremony Live Update: बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली का नए मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे. बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी की है. रेखा गुप्ता से पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी सीएम रह चुकी हैं और रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं. रेखा गुप्ता के साथ-साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज ने मंत्री पद की शपथ ली.

09:23:31 PM

दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक खत्म

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की पहली कैबिनेट बैठक खत्म हो गई. बैठक में दो एजेंडों पर मुहर लगी.

 

08:36:09 PM

रेखा गुप्ता सरकार की पहली कैबिनेट बैठक खत्म

दिल्ली की नवनिर्वाचित रेखा गुप्ता सरकार की पहली कैबिनेट बैठक खत्म हो गई. इस बैठक में सभी मंत्रियों ने हिस्सा लिया.

07:35:14 PM

दिल्ली सरकार की नई पहली कैबिनेट बैठक शुरू

दिल्ली में नई सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग शुरु हो गई है. सीएम रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग ले रही हैं. इसमें कई बड़े फैसलों का ऐलान हो सकता है.

07:40:00 PM

यमुना आरती में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक शुरू

यमुना आरती में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली में बनी नई बीजेपी सरकार की कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है.

06:44:51 PM

CM रेखा गुप्ता यमुना आरती में हुईं शामिल

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता यमुनाआरती में शामिल हुईं, यमुना नदी के वासुदेव घाट पर उनके साथ उनके सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद हैं.

06:39:07 PM

रेखा गुप्ता वासुदेव घाट पर कर रही हैं पूजा अर्चना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ वासुदेव घाट पर शाम की आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना कर रही हैं.

 

06:29:01 PM

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता यमुना घाट पहुंची

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता यमुना घाट पहुंच गई हैं. यहां के वासुदेव घाट पर वो गंगा आरती में शामिल होंगी.

 

06:16:50 PM

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री यमुना के वासुदेव घाट पर पहुंचे

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश सिंह वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह अन्य भाजपा नेताओं के साथ शाम की आरती में शामिल होने के लिए यमुना के वासुदेव घाट पर पहुंचे.

 

05:25:49 PM

रेखा गुप्ता सरकार में मंत्रियों के विभाग की पूरी लिस्ट

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मंत्री पद का बंटवारा कर दिया है.

1. रेखा गुप्ता (मुख्यमंत्री) – गृह, वित्त, सेवा, सतर्कता, योजना.

2. प्रवेश वर्मा (उपमुख्यमंत्री) – शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, परिवहन.

3. मनजिंदर सिंह सिरसा – स्वास्थ्य, शहरी विकास, उद्योग.

4. रवींद्र कुमार इंद्राज – समाज कल्याण, एससी/एसटी मामले, श्रम.

5. कपिल मिश्रा – जल, पर्यटन, संस्कृति.

6. आशीष सूद – राजस्व, पर्यावरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति.

7. पंकज कुमार सिंह – कानून, विधायी मामले, आवास.

05:19:37 PM

रेखा गुप्ता सरकार के मंत्रालयों का बंटवारा हुआ

दिल्ली में मुख्यमंत्री और मंत्री पद के शपथ ग्रहण के कुछ घंटे बाद ही रेखा गुप्ता सरकार के विभागों का बंटवारा हो गया. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को गृह और वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं प्रवेश वर्मा परिवहन मंत्रालय  और शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

05:09:54 PM

दिल्ली में विकास पर लगा ग्रहण आज समाप्त-अनिल विज

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने रेखा गुप्ता के सीएम बनने पर कहा कि सुषमा स्वराज जी के बाद आज दिल्ली के सीएम पद का ताज हरियाणा की बेटी को मिला है. दिल्ली में विकास पर लगा ग्रहण आज समाप्त हो गया है.

 

03:54:33 PM

रेखा गुप्ता ने CM का संभाला कार्यभार

रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय जाकर मुख्यमंत्री का पद कार्यभार संभाल लिया है. इससे पहले उन्होंने एतिहासिक रामलीला मैदान में दिल्ली की सीएम पद की शपथ ली.

03:15:31 PM

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता 3 बजे दिल्ली सचिवालय जाकर संभालेगी कार्यभार

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता 3 बजे दिल्ली सचिवालय जाकर कार्यभार संभालेगी. इसके बाद वह शाम 5:00 बजे यमुना बाजार में वासुदेव घाट जाएंगी. इसके बाद शाम 7:00 बजे, वह दिल्ली सचिवालय में अपनी पहली कैबिनेट बैठक करेंगी.

02:46:04 PM

रेखा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक शाम को

रेखा गुप्ता और उनके मंत्रियों के बीच पहली कैबिनेट आज शाम 4 बजे होगी. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है. 

02:25:46 PM

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की नई सीएम को बधाई दी

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी. उन्होंने कहा कि वे जमीनी स्तर से उठकर आई हैं. मुझे विश्वास है कि वे दिल्ली के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करेंगी.उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं.

01:25:54 PM

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता NDA के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग के लिए होटल पहुंच गई है.

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता NDA के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग के लिए होटल पहुंच गई है.

12:44:14 PM

कपिल मिश्रा ने भी मंत्री पद की शपथ ली

बीजेपी के विधायक कपिल मिश्रा ने सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.

12:35:02 PM

रविंद्र इद्राज ने ली मंत्री पद की शपथ

मनजिंदर सिरसा ने भी मंत्री पद की शपथ ली,

12:33:55 PM

मनजिंदर सिरसा ने मंत्री पद की शपथ

राजोरी गार्डन से विधायक मनजिंदर सिरसा ने मंत्री पद की शपथ ली.

12:32:23 PM

प्रवेश वर्मा को दिलाई मंत्री पद की शपथ

अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश शर्मा ने दिल्ली की कैबिनेट मंत्री की शपथ ली. वो दो बार लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं.

12:29:37 PM

रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सीएम पद की शपथ ली

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई हैं. उन्हें एलजी वीके सक्सेना ने सीएम पद की शपथ दिलाई.

12:24:51 PM

थोड़ी देर में शपथ लेंगी रेखा गुप्ता

बीजेपी की शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली के सीएम पद की शपथ थोड़ी देर में लेंगी. वो राजधानी की चौथी महिला सीएम बनेंगी.

12:20:23 PM

रामलीला मैदान पहुंचे पीएम मोदी

आज रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में दिल्ली सीएम पद की शपथ लेंगे. इस समारोह में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंच चुके हैं.

12:13:50 PM

रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में लोगों नमस्ते से किया संबोधित

12:12:24 PM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली रामलीला मैदान पहुंचे

12:07:46 PM

रामलीला मैदान पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

12:06:19 PM

चंद्रबाबू नायडू पहुंचे शपथ ग्रहण समारोह में

12:05:25 PM

कई बड़े नेता पहुंचे रामलीला मैदान

12:00:23 PM

CM नायब सिंह सैनी ने रामलीला मैदान में पहुंचे

11:59:42 AM

हर महिला के लिए गर्व की बात है कि एक महिला को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला- दीया कुमारी

11:55:29 AM

स्वाति मालीवाल ने रेखा गुप्ता से मुलाकात की

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने रामलीला मैदान में पहुंच कर रेखा गुप्ता से मुलाकात की.

11:36:38 AM

रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों से मुलाकात की

11:31:45 AM

रामलीला मैदान पहुंचीं रेखा गुप्ता

भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रामलीला मैदान पहुंचीं. वह और उनकी मंत्रिपरिषद कुछ ही देर में यहां शपथ लेंगी.

11:22:18 AM

विकास का नया अध्याय रेखांकित करेंगी रेखा गुप्ता- बांसुरी स्वराज

दिल्ली: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "जब हमारी बड़ी बहन रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लेंगी तो उससे दिल्ली में विकास का एक नया सूर्योदय होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में वो विकास का नया अध्याय दिल्ली की जनता के लिए रेखांकित करेंगी."

11:20:55 AM

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केपी मौर्य, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस समेत कई बड़े नेता पहुंचे रामलीला मैदान

11:18:17 AM

ये 6 मंत्री भी रेखा गुप्ता के साथ लेंगे शपथ

Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता के साथ ये 6 मंत्री भी लेंगे शपथ, यहां देखें नामों की लिस्ट-
https://www.theindiadaily.com/india/delhi-cm-oath-ceremony-with-rekha-gupta-parvesh-verma-kapil-mishra-among-6-ministers-to-be-sworn-in-news-66805

11:17:11 AM

दिल्ली की जनता ने हमें प्यार और आशीर्वाद दिया- प्रवेश वर्मा

11:12:47 AM

आज उत्सव का दिन है- रवि किशन

10:43:21 AM

लोग भारी मात्रा में शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच रहे

10:29:19 AM

प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने का हमें मौका मिला- मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली सरकार के मनोनीत मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने 12 साल बाद हमारे समुदाय को हमारा हक वापस दिया है. हमारे सिख मंत्री का ओहदा खत्म करके उन्होंने(अरविंद केजरीवाल) दिल्ली और देश के सिखों के साथ नाइंसाफी की थी... प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने का हमें मौका मिला है."

 

10:27:53 AM

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

10:10:18 AM

दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची

10:03:10 AM

रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हमारी सरकार जमीनी स्तर पर तेजी से कार्रवाई करेगी- अनिल गोयल

09:46:08 AM

हम सब मिल कर पीएम मोदी के विजन को दिल्ली में लागू करेंगे- कपिल मिश्रा

09:31:43 AM

भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे कपिल मिश्रा

09:20:42 AM

भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

09:20:12 AM

दिल्ली के लिए एक ऐतिहासिक दिन- कपिल मिश्रा

08:46:07 AM

रामलीला मैदान में भव्य तैयारियां की झलक

08:44:17 AM

पार्टी ने हमें सम्मान दिया है- मनीष गुप्ता

08:42:46 AM

हमारी 'लाडली बहना' दिल्ली में शपथ लेंगी- एकनाथ शिंदे

08:41:26 AM

कई मंत्री आज लेंगे शपथ

दिल्ली शपथ ग्रहण समारोह: परवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह आज मंत्री पद की शपथ लेंगे.