NTA Postpones CSIR NET: असम के इस सेंटर पर रद्द हुई CSIR NET की परीक्षा, NTA ने जारी किया नोटिस, यहां देखें क्या है वजह?

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी NTA ने शुक्रवार 28 फरवरी को असम के एक परीक्षा केंद्र पर निर्धारित संयुक्त वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR NET) दिसंबर 2024 सत्र की परीक्षा रद्द कर दी है.

X

NTA Postpones CSIR NET December 2024 Exam: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी NTA ने शुक्रवार 28 फरवरी को असम के एक परीक्षा केंद्र पर निर्धारित संयुक्त वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR NET) दिसंबर 2024 सत्र की परीक्षा रद्द कर दी है. CSIR NET दिसंबर 2024 की परीक्षा असम डाउनटाउन विश्वविद्यालय में पृथ्वी विज्ञान और गणित विषयों के लिए निर्धारित थी, जिसे तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दिया गया है.

CSIR NET 2024 दिसंबर परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, गणित, पृथ्वी विज्ञान, वायुमंडलीय विज्ञान, महासागर विज्ञान और ग्रह विज्ञान के पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होने थे, लेकिन तकनीकी गड़बड़ियों के कारण उन्हें रद्द कर दिया गया है.

यहां देखें आधिकारिक नोटिस

आधिकारिक नोटिस में क्या कहा गया?

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "तकनीकी गड़बड़ी की वजह से 28 फरवरी, 2025 को असम डाउनटाउन विश्वविद्यालय, गुवाहाटी, असम में पृथ्वी विज्ञान और गणित विज्ञान विषयों में आयोजित परीक्षा रद्द कर दी गई है।"

असम केंद्र के लिए CSIR NET दिसंबर 2024 परीक्षा की नई परीक्षा तिथि क्या है?

आधिकारिक बयान में कहा गया है, "नई तिथि, समय और केंद्र का विवरण जल्द ही सूचित किया जाएगा. उम्मीदवारों को हुई असुविधा के लिए खेद है और आयोग आपके धैर्य की सराहना करता है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए NTA की वेबसाइट nta.ac.in और csirnet.ac.in के संपर्क में रहें."