दिल्ली को मिला नया सीएम, रेखा गुप्ता कल लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ
विधायक दल की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग गई. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. रेखा कल यानी 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी.
विधायक दल की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग गई. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. रेखा कल यानी 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी.
कौन हैं रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता अपने छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़ी हैं. वर्तमान में दिल्ली भाजपा की महासचिव के रूप में कार्यरत 50 वर्षी रेखा पहले भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुकी हैं. दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने शालीमार बाग (उत्तर-पश्चिम) से 68,200 वोटों से जीत हासिल की थी.
20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह
विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता कल यानी 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.
रेखा के घर के बाहर जश्न का माहौल
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता के घर के बाहर जश्न का माहौल है. उनके समर्थकों द्वारा उनके घर के बाहर जमकर आतिशबाजी की जा रही है. उनके चाहने वाले रेखा के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं.