विधायक दल की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग गई. रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. रेखा कल यानी 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी.
कौन हैं रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता अपने छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़ी हैं. वर्तमान में दिल्ली भाजपा की महासचिव के रूप में कार्यरत 50 वर्षी रेखा पहले भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुकी हैं. दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने शालीमार बाग (उत्तर-पश्चिम) से 68,200 वोटों से जीत हासिल की थी.
#WATCH | BJP MLAs and party leaders congratulate Rekha Gupta as she is set to become the new Chief Minister of Delhi pic.twitter.com/1nzwZdOMdz
— ANI (@ANI) February 19, 2025
डूसू अध्यक्ष के रूप में राजनीतिक पारी की शुरुआत
पेशे से वकील रेखा गुप्ता ने 1996 से 1997 तक दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने नगर निगम की राजनीति में कदम रखा और 2007 में उत्तरी पीतमपुरा के वार्ड 54 से दिल्ली पार्षद का चुानव जीता फिर 2012 में दोबारा पार्षद का चुनाव जीता. इसके बाद उन्होंने दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर के रूप में भी काम किया जिससे वह लाइम लाइट में आईं.
#WATCH | BJP MLA elect Rekha Gupta to become the CM of Delhi; visuals of celebrations from outside her residence. pic.twitter.com/C6FeRy9JMw
— ANI (@ANI) February 19, 2025
20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह
विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता कल यानी 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.
रेखा के घर के बाहर जश्न का माहौल
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता के घर के बाहर जश्न का माहौल है. उनके समर्थकों द्वारा उनके घर के बाहर जमकर आतिशबाजी की जा रही है. उनके चाहने वाले रेखा के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं.