Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार यानी 25 नवंबर को वोटिंग होनी है। इसको लेकर चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। राज्य की कुल में 200 में से 199 सीटों पर शनिवार को मतदान होना है। राज्य की करणपुर विधान सभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित करना पड़ा है। यहां बाद में चुनाव कराया जाएगा। इस दौरान राज्य के 5.25 करोड़ से ज्यादा वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसवार चुनावी मैदान में 1862 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। इस साल भी राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल बीजेपी के बीच ही माना जा रहा है।
इससे पहले आज हम आपके लिए राजस्थान विधानसभा से जुड़ी कुछ ऐसी रोचक जानकारियां लेकर आएं है, जो आपको जरुर जाननी चाहिए...
सवाल- राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?
जवाब- हीरालाल शास्त्री राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री थे। उनका जन्म जयपुर जिले में जोबनेर के एक किसान परिवार में 24 नवम्बर 1899 को हुआ था।
सवाल- राजस्थान के प्रथम विपक्ष के नेता कौन थे?
जवाब- राजस्थान विधान सभा में श्री विश्वनाथ यादवराव तामस्कर प्रथम विपक्षी नेता थे। वो तत्कालीन विरोधी दलों के सबसे बड़े विरोधी दल के नेता थे।
सवाल- राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन है?
जवाब- वसुन्धरा राजे सिंधिया राजस्थान की पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं।
सवाल- राजस्थान में सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री कौन रहे?
जवाब- राजस्थान में सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड हीरा लाल देवपुरा के नाम है। वो महज 16 दिन तक राज्य के मुख्यमंत्री के रुप में तैनात रहे।
सवाल- राजस्थान के 17 साल तक मुख्यमंत्री कौन थे?
जवाब- राजस्थान में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड मोहन लाल सुखाड़िया के नाम है। उन्हें आधुनिक राजस्थान का निर्माता भी कहा जाता है। मोहन लाल सुखाड़िया सबसे लंबे समय तकरीबन 17 साल तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के पद पर रहे।
सवाल- राजस्थान में अब तक कितने मुख्यमंत्री बने है ?
जवाब- 1949 से अब तक 13 लोग राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे चुके हैं।
सवाल- राजस्थान विधानसभा में कितनी सीटें हैं?
जवाब- राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं?
सवाल- राजस्थान में राजनीतिक दलों के नाम क्या हैं?
जवाब- मौजूदा समय में राजस्थान के 40 से भी ज्यादा राजनीतिक दल हैं, लेकिन इनमें से कांग्रेस और बीजेपी ही सबसे बड़ी पार्टी है।
सवाल- राजस्थान का दूसरा नाम क्या है?
जवाब- राजस्थान का पुराना नाम राजपूताना था। दरअसल लंबे समय तक यहा राजपूत राजाओं का राज रहा। आजादी से पहले राजस्थान को राजपूताना के नाम से ही जाना जाता था। हालांकि वाल्मीकि ने राजस्थान प्रदेश को कई जगहों पर 'मरुकान्तार' के नाम से भी संबोधित किया है।
सवाल- अभी राजस्थान के सीएम कौन हैं?
जवाब- मौजूदा समय में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं।
सवाल- राजस्थान के निर्वाचित मुख्यमंत्री कौन थे?
जवाब- टीकाराम पालीवाल राजस्थान के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री थे। वो 3 मार्च 1952 को राज्य के मुख्यमंत्री बने।
सवाल- राजस्थान में कौन सी पार्टी सत्ता में है?
जवाब- राजस्थान में फिलहाल कांग्रेस पार्टी सत्ता में है?
सवाल- राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल कितना है?
जवाब- राजस्थान विधानसभा का कार्यकाल 5 साल का है?
सवाल- आखिर क्या रहे राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे?
जवाब- मौजूदा समय में राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के 107, बीजेपी के 70, आरएलपी के 3, माकपा और भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के 2-2, राष्ट्रीय लोक दल का 1 विधायक हैं। जबकि 13 निर्दलीय विधायक हैं। वहीं दो सीटें (उदयपुर और करणपुर) खाली हैं।
सवाल- राजस्थान में पहला विधान चुनाव कब हुआ?
जवाब- राजस्थान में पहला विधान सभा चुनाव साल 1952 में हुआ था।
सवाल- राजस्थान 2023 में कितने जिले हैं?
जवाब- राजस्थान में फिलहाल 50 जिले हैं और इस लिस्ट में जल्द ही 3 और जिले शामिल होने जा रहे हैं जिसके बाद जिलों की संख्या बढ़कर 53 हो जाएंगे।
सवाल- राजस्थान में कितनी सीटें उपलब्ध हैं?
जवाब- राजस्थान में विधानसभा की 200, लोकसभा की 25 और राज्यसभा की 10 सीटें हैं।
सवाल- राजस्थान की सबसे बड़ी विधानसभा कौन सी है?
जवाब- राजस्थान की सबसे बड़ी विधान सभा क्षेत्र जयपुर है। इसमें 9 विधानसभा क्षेत्र आते हैं।
सवाल- राजस्थान का राज्यपाल का नाम क्या है?
जवाब- मौजूदा समय में कलराज मिश्र राजस्थान के राज्यपाल हैं।