'बैरिकेड तोड़ने के लिए भीड़ को उकसाया...', जानें 'भारत जोड़ो यात्रा' के खिलाफ FIR में असम पुलिस के आरोप
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर (चार जिले, 107 किमी) और नागालैंड (5 जिलों में 257 किमी) से गुजर चुकी है. अभ यात्रा असम पहुंची है. असम के बाद राहुल गांधी की यात्रा 26 जनवरी को मेघालय पहुंचेगी, जहां यात्रा जिले में 5 किमी की दूरी तय करेगी.
Rahul Gandhi bhaarat jodo Nyay Yatra: असम पुलिस ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के खिलाफ FIR दर्ज की है. पुलिस का आरोप है कि कांग्रेस नेता केबी बायजिउ और अन्य ने भीड़ को बैरिकेड तोड़ने के लिए उकसाया. साथ ही बैरिकेड के पास तैनात पुलिस की टीम पर हमला भी किया गया. पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए न्याय यात्रा के खिलाफ FIR दर्ज की है. पुलिस का ये भी आरोप है कि यात्रा के आयोजकों ने भगदड़ और दंगा जैसी स्थिति पैदा की.
जोरहाट पुलिस के मुताबिक, राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के लिए जो मार्ग तय किया गया था, वो उस मार्ग पर न जाकर दूसरे मार्ग पर चले गए. पुलिस का आरोप है कि यात्रा के मार्ग बदलने की वजह से परेशानी खड़ी हो गई. जब पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की तो भीड़ को उकसा कर हमला किया गया.
देश के इन राज्यों से गुजरेगी यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर (चार जिले, 107 किमी) और नागालैंड (5 जिलों में 257 किमी) से गुजर चुकी है. अभ यात्रा असम पहुंची है. असम के बाद राहुल गांधी की यात्रा 26 जनवरी को मेघालय पहुंचेगी, जहां यात्रा जिले में 5 किमी की दूरी तय करेगी. इसके बाद यात्रा अरुणाचल प्रदेश (55 किमी), पश्चिम बंगाल (7 जिलों में 523 किमी), बिहार (7 जिलों में 425 किमी), झारखंड (13 जिलों में 804 किमी), ओडिशा (4 जिलों में 341 किमी), उत्तर प्रदेश (20 जिलों में 1074 किमी), छत्तीसगढ़ (7 जिलों में 536 किमी), मध्य प्रदेश (9 जिलों में 698 किमी), राजस्थान (2 जिलों में 128 किमी), गुजरात (7 जिलों में 445 किमी) से होते हुए महाराष्ट्र (6 जिलों में 479) से गुजरेगी.
100 लोकसभा सीटों को कवर करेगी ये यात्रा
बता दें कि 15 जिलों के 110 राज्यों से गुजरने वाली राहुल गांधी की ये यात्रा 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी. कुल मिलाकर 66 दिनों में राहुल गांधी 6713 किलोमीटर की पैदल और बस से यात्रा करेंगे. राहुल गांधी की पूर्व की 'भारत जोड़ो यात्रा' की तरह भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी तमाम हस्तियों के शामिल होने की संभावना है. यात्रा के लिए I.N.D.I.A गठबंधन के नेताओं को निमंत्रण भेज दिया गया है.