Indian Prisoners Released: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सक्रिय राजनयिक प्रयासों का असर दुनियाभर में देखा जा रहा है. हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 500 भारतीय कैदियों को माफ किया, जिससे बीते वर्षों में रिहा किए गए भारतीयों की संख्या 10,000 से अधिक हो गई है.
विदेशों में भारतीयों की रिहाई कैसे हुई संभव?
सूत्रों के अनुसार, मोदी सरकार के ग्लोबल लेवल पर मजबूत संबंधों और राजनयिक प्रयासों के कारण भारतीय नागरिकों की वापसी सुनिश्चित हुई है. प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्तिगत रूप से विश्व नेताओं से बातचीत कर भारतीयों की सुरक्षित रिहाई पर जोर दिया.
यूएई ने अब तक 2,783 भारतीयों को दी माफी
सऊदी अरब ने 850 भारतीयों को रिहा किया
वहीं 2019 में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भारत यात्रा के दौरान 850 भारतीय कैदियों की रिहाई का ऐलान किया, जो एक बड़ी कूटनीतिक जीत थी.
कतर - नौसेना के पूर्व अधिकारियों की रिहाई
ईरान - 120 से अधिक भारतीयों को मिली रिहाई
बहरीन - 250 भारतीयों को माफी
कुवैत - 119 भारतीयों की सजा में राहत
श्रीलंका - भारतीय मछुआरों की नियमित रिहाई
पाकिस्तान - 2,710 भारतीयों को मिली आजादी
2014 से अब तक - राजनयिक प्रयासों के कारण पाकिस्तानी जेलों से 2,639 भारतीय मछुआरों और 71 नागरिकों को रिहा कराया गया.