Holi 2025

पूर्व PM जवाहरलाल नेहरू की जयंती, खड़गे, सोनिया गांधी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शांतिवन में पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता मौजूद रहे.

Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शांतिवन में पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता मौजूद रहे.

'लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी और हमारे प्रेरणास्रोत....'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए खड़गे ने लिखा "भारत को शून्य से शिखर तक पहुंचाने वाले, आधुनिक भारत के निर्माता, लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी व हमारे प्रेरणास्रोत, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. उनके प्रगतिशील विचारों ने तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाया और हर पल देश की जनता को बिना किसी भेदभाव के हमेशा देश को आगे रखकर, साथ मिलकर रहने के लिए प्रोत्साहित किया."

जानें क्यों मनाया जाता है बाल दिवस? 

नेहरू जी का जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था. देश की स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका के बाद वे 15 अगस्त 1947 को वो प्रधानमंत्री बने. आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू जी के सम्मान में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है. नेहरू को प्यार से  'चाचा नेहरू' कहा जाता था. वह बच्चों को प्यार और स्नेह देने के महत्व पर जोर देने के लिए जाने जाते थे.

नेहरू की मृत्यु के बाद सर्वसम्मति से उनके जन्मदिन को भारत में 'बाल दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया गया था. इस दिन देशभर के स्कूलों में छात्रों के लिए खेल, प्रतियोगिताएं आदि जैसी कई गतिविधियां आयोजित की जाती हैं. 1954 में संयुक्त राष्ट्र ने 20 नवंबर को सार्वभौमिक बाल दिवस के रूप में घोषित किया और भारत 1956 से पहले उस दिन बाल दिवस मनाता था, लेकिन 1964 में प्रधानमंत्री नेहरू की मृत्यु के बाद संसद में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें नेहरू जी की जयंती को राष्ट्रीय बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया था.

यह भी पढ़ें: टनल में फंसीं 40 जिंदगियां, 900 MM की स्टील पाइप डालकर निकालने की कोशिश जारी, जानें तीसरे दिन का अपडेट!