menu-icon
India Daily

'BJP की 2024 कैंपेन टूल का हिस्सा है ISRO.. इसके जरिए फैलाया जाएगा राष्ट्रवादी..', TMC सांसद महुआ मोइत्रा का PM मोदी पर हमला

Lok Sabha election 2024: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी इसरो को अपने चुनाव अभियान के लिए उपकरण के तौर पर प्रयोग करेगी.

auth-image
Edited By: Avinash Kumar Singh
'BJP की 2024 कैंपेन टूल का हिस्सा है ISRO.. इसके जरिए फैलाया जाएगा राष्ट्रवादी..', TMC सांसद महुआ मोइत्रा का PM मोदी पर हमला

नई दिल्ली: इसरो के चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 का जिक्र करते हुए TMC  नेता महुआ मोइत्रा ने बीजेपी पर निशाना साधा है. TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी  इसरो को अपने चुनाव अभियान के लिए उपकरण के तौर पर प्रयोग करेगी.

'BJP की 2024 कैंपेन टूल का हिस्सा है ISRO'

महुआ मोइत्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि "इसरो अब बीजेपी का 2024 का प्रचार उपकरण है. हर मिशन का इस्तेमाल चुनाव से पहले राष्ट्रवादी उन्माद फैलाने के लिए किया जाएगा. भक्त और ट्रोल सेना दशकों के भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान को मोदी है तो मुमकिन है जादू के रूप में पैकेज करने के लिए 24-7 काम कर रही है. जागो भारत और नहीं, मैं राष्ट्र-विरोधी नहीं हूं"

शरद पवार ने PM मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

पीएम मोदी और इसरो के वैज्ञानिकों के बीच हुई बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) कमांड सेंटर का दौरा करने में कुछ भी गलत नहीं है.

चंद्रयान-3 मिशन में शामिल वैज्ञानिकों को PM मोदी ने किया संबोधित

PM मोदी ने बेंगलुरु में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के कमांड सेंटर में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल वैज्ञानिकों को संबोधित किया और उनके प्रयासों के लिए उनकी सराहना की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि "चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के उपलक्ष्य में 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा.पीएम मोदी ने यह भी घोषणा की कि चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर के टचडाउन स्पॉट को अब से 'शिव शक्ति' बिंदु के रूप में जाना जाएगा जबकि चंद्रयान -2 चंद्र लैंडिंग बिंदु को 'तिरंगा' बिंदु कहा जाएगा. यह भारत द्वारा किए गए हर प्रयास के लिए एक प्रेरणा होगी. यह हमें याद दिलाएगा कि कोई भी विफलता अंतिम नहीं होती"

यह भी पढ़ें:  क्या है चांद पर जवाहर पॉइंट, चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट के नामकरण के बाद जिसकी हो रही चर्चा?