menu-icon
India Daily

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग से पहले ISRO के पूर्व प्रमुख के सिवन ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

Chandrayaan-3:

auth-image
Edited By: Sagar Bhardwaj
चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग से पहले ISRO के पूर्व प्रमुख के सिवन ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

नई दिल्ली: दुनियाभर के अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र को रविवार को तब एक तगड़ा झटका लगा जब रूस से खबर आई की उसका चंद्रयान लूना-25 कैश हो गया है. इस खबर रूस के साथ-साथ अंतरिक्ष अनुसंधान में लगे दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए बेहद दुखद खबर थी.

इस दुखद घटना के बाद अब पूरे विश्व की निगाहें भारत के तीसरे मून मिशन चंद्रयान-3 पर टिक गई हैं. हर किसी को उम्मीद है कि भारत का चंद्रयान इस बार चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाब हो पाएगा.

चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व प्रमुख और चंद्रयान-2 मिशन के अध्यक्ष रहे के सिवन ने  चंद्रयान-3 की सफलता की पूरी उम्मीद जताई है.

उन्होंने कहा, ‘यह बहुत की चिंताजनक क्षण हैं...मुझे उम्मीद है कि इस बार यह एक बड़ी सफलता होगा.’

जब के सिवन से पूछा गया कि क्या रूस के लूना-25 मिशन के फेल हो जाने का कोई प्रभाव पड़ेगा, इस पर उन्होंने कहा, 'हमारे पास अपना खुद का सिस्टम है और इस बार हम बिना किसी परेशानी के सॉफ्ट लैंडिंग करेंगे, लेकिन यह बहुत की कठिन प्रक्रिया है.'

उन्होंने कहा कि जहां तक चंद्रयान-3 का सवाल है तो इसमें चंद्रयान-2 के मुकाबले कई बदलाव किये गए हैं. कई तकनीक और कई वैज्ञानिक चीजों में बदलाव किया गया है. 

उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 की असफलता के बाद हमने कई सुधारात्मक उपाय किये. जब उनसे पूछा गया कि क्या अतिरिक्त सुधार स्वदेशी थे तो उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 में सब कुछ स्वदेशी है.

इससे पहले भी सिवन कई मौकों पर कह चुके हैं कि चंद्रयान-3 बिना किसी समस्या के सॉफ्ट लैंडिंग करेगा.

इसरो के अनुसार, चंद्रयान-3, 23 अगस्त 2023 की शाम लगभग 8 बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर लैंड करेगा.

यह भी पढ़ें: कावेरी जल बंटवारा विवाद की सुनवाई के लिए राजी हुआ सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'आज की गठित होगी बेंच'