menu-icon
India Daily
share--v1

मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी ने महिलाओं का किया जिक्र, बोले- चंद्रयान-3 की सफलता नारी शक्ति का जीता जागता उदाहरण

PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम के 104वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता नारी शक्ति का जीता-जागता उदाहरण है.

auth-image
Purushottam Kumar
मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी ने महिलाओं का किया जिक्र, बोले- चंद्रयान-3 की सफलता नारी शक्ति का जीता जागता उदाहरण

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन की तारीफ करते हुए इस मिशन में शामिल महिला वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए इसे नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण बताया. मन की बात कार्यक्रम के 104वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता नारी शक्ति का जीता-जागता उदाहरण है.

देश की बेटियां महत्वाकांक्षी- पीएम
मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की बेटियां अब अंतरिक्ष के अनंत विस्तार को चुनौती दे रहीं हैं और जब बेटियां इतनी महत्वाकांक्षी हो जाएं तो देश को विकसित होने से कौन रोक सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता पर चाहे कितनी भी बड़ी चर्चा की जाए वह पर्याप्त नहीं है.

ये भी पढ़ें: 'चंद्रयान-3 से बड़ी सफलता की उम्मीद... 13-14 दिनों का उत्साहपूर्वक इंतजार' इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का बड़ा बयान

भारत जीतना जानता है- पीएम
पीएम मोदी नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के प्रयास से यह सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि मिशन चंद्रयान नए भारत की भावना का प्रतीक है जो हर परिस्थिति में जीतने की चाह रखता है और जीतना जानता है. पीएम ने कहा कि इस मिशन का एक पहलू है जिस पर मैं विशेष रूप से आप सब से चर्चा करना चाहता हूं. उन्होंने आगे कहा कि जब नारी शक्ति का सामर्थ्य जुड़ जाता है तो असंभव कार्य भी संभव हो जाता है.

गौरतलब है कि 23 अगस्त को शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई थी. इस सफल लैंडिंग के साथ भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला और चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है. इससे पहले चीन, अमेरिका, रूस चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग करा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: पंजाब के राज्यपाल ने सीएम मान को दी चेतावनी, कहा- भगवंत मान के खिलाफ केस कर सकता हूं

Subscribe to Our YouTube Channel!

Stay updated with our latest videos. Click the button below to subscribe now!