menu-icon
India Daily

Chandrayaan-3 Update: चंद्रयान-3 ने भेजा चांद का नया VIDEO, आपने देखा क्या?

चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा इस बीच इसरो (ISRO) ने मिशन चंद्रयान-3 को लेकर नया अपडेट दिया है. इसरो ने चांद का नया वीडियो जारी किया है.

auth-image
Edited By: Abhiranjan Kumar
Chandrayaan-3 Update: चंद्रयान-3 ने भेजा चांद का नया VIDEO, आपने देखा क्या?

Chandrayaan-3 Moon New Video: चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की चंद्रमा पर होने वाली लैंडिंग का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. भारत के मिशन चंद्रयान-3 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. चंद्रयान-3 लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है. चंद्रयान-3 बुधवार को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा इस बीच इसरो (ISRO) ने मिशन चंद्रयान-3 को लेकर नया अपडेट दिया है. इसरो ने चांद का नया वीडियो जारी किया है.

इसरो ने जारी किया वीडियो

इसरो ने विक्रम लैंडर के जरिए बनाया गया वीडियो जारी करते हुए कहा है कि ये 19 अगस्त को लगभग 70 किमी की ऊंचाई से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) के जरिए ली गई चंद्रमा की तस्वीर है. इसरो ने कहा है कि मिशन तय समय पर है और सिस्टम नियमित जांच से गुजर रहा है.

 

समझें कैसे होगी लैंडिंग

विक्रम लैंडर जब पूरी तरह से चांद की ऑर्बिट में आएगा तब उसके सतह की ओर नीचे जाने की गति बेहद तेज होगी, जिसे कंट्रोल करना होगा. विक्रम लैंडर के हर पहिये के साथ जो थ्रस्टर्स (इंजन) लगे हैं, वो उल्टी दिशा में चलेंगे और इसकी स्पीड को धीमा करने की कोशिश करेंगे. रफ्तार को 60 मीटर प्रति सेकंड तक लाया जाएगा और फिर विक्रम लैंडर को थोड़ा मोड़ने का काम शुरू होगा ताकि वो लैंडिंग की पॉजिशन में आ सके.

ये होगा सबसे डरावना पल

जब लैंडिंग वाले स्पॉट से लैंडर सिर्फ 32 किलोमीॉर की दूरी और 7 किलोमीटर की ऊंचाई पर होगा, तब डरावना पल शुरू होगा. क्योंकि चांद की इस ऑर्बिट में आने के बाद आखिरी के 20 मिनट में इसरो की ओर से विक्रम लैंडर को कोई सीधा डायरेक्शन नहीं दिया जाएगा, यहां पर विक्रम लैंडर अपने फैसले खुद ले रहा होगा. सॉफ्ट लैंडिंग की कामयाबी के बाद भारत चांद पर कदम रखने वाला चौथा देश बन जाएगा.

यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3: चंद्रमा के साउथ पोल पर आसान नहीं है चंद्रयान-3 की लैंडिंग...पढ़ें Inside Story