Bihar: मंत्री तेज प्रताप यादव ने बताया किसकी कृपा से चांद पर पहुंचा चंद्रयान-3...देखें VIDEO
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद तमाम नेताओं के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. अब बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग को लेकर बयान दिया. उन्होंने जो कहा वो आप खुद देख और पढ़ लें.
Tej Pratap Yadav Reaction On Chandrayaan-3 Success: चांद पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के बाद पूरी दुनिया भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो (ISRO) का लोहा मान रही है. चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर देश ही नहीं दुनिया ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दे रही है. वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
...तो चंद्रयान-3 नहीं पहुंचता
आरजेडी के एक कार्यक्रम के दौरान तेज प्रताप कहते नजर आ रहे हैं, ''चंद्र देवता की कृपा से मिशन सफल हुआ है, अगर उनकी कृपा नहीं होती तो चंद्रयान वहां नहीं पहुंचता. तेज प्रताप यादव ने कहा कि अच्छी बात है चंद्रयान वहां पहुंच गया. भगवान की बड़ी कृपा रही. चंद्र देव जो हैं, उनकी कृपा थी कि चंद्रयान वहां पहुंचा और अगर उनकी कृपा नहीं होती तो चंद्रयान वहां नहीं पहुंचता. चंद्रयान तो मौसम का और ऊपर अंतरिक्ष के प्लेनेट का पता लगाता है. इसमें जो भी वैज्ञानिक हैं, उन्हें हम धन्यवाद देते हैं, जो रिसर्च करते हैं.''
NASA को दे दी बधाई
यहां ये भी बता दें कि, इससे पहले आरजेडी के ही नेता और पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने चंद्रयान 3 की सफलता पर इसरो की जगह नासा को बधाई दे दी थी. शक्ति सिंह यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. वीडियो में उन्होंने कहा था कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग जो चांद पर हुई है, इसके लिए नासा के सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं, देश के वैज्ञानिकों ने कई बार सफल कार्यक्रम किया है.
यह भी पढ़ें: ऐसा रहा मिशन Chandrayaan-3 की सफलता का जश्न, जुड़वा नवजात के नाम रखे ‘चंद्रयान और चांदनी’