69th Film Awards: राष्ट्रीय पुरस्कारों में भी छाया साउथ का स्टारडम, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

69th Film Awards: 69th Film Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 का आयोजन हुआ जिसमें अभिनेत्री कृति सेनन और आलिया भट्ट समेत कई फिल्मी हस्तियों ने शिरकत करते हुए अपना अवॉर्ड लिया.

69th Film Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 का आयोजन हुआ जिसमें अभिनेत्री कृति सेनन और आलिया भट्ट समेत कई फिल्मी हस्तियों ने शिरकत करते हुए अपना अवॉर्ड लिया. 69वें फिल्म अवॉर्ड्स के तहत दोनों अभिनेत्रियों को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया. वहीं ऑस्कर में धमाल मचाने के बात साउथ सिनेमा की फिल्मों ने इन अवॉर्ड्स में भी अपनी छाप छोड़ी.

अल्लू अर्जुन के नाम हुआ खास सम्मान

जहांअल्लू अर्जुन को उनकी फिल्म पुष्पा के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला तो वहीं पर 'RRR' ने भी कई अवॉर्ड अपने नाम किए. अल्लू अर्जुन यह अवॉर्ड जीतने वाले पहले तेलुगु स्टार भी बन गए है. नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को देश के सबसे प्रमुख और प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक माना जाता है. इस समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्मी सितारों को सम्मानित किया है.

आइये एक नजर 69वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार 2023 के विजेताओं की लिस्ट पर डालते हैं-


बेस्ट फीचर फिल्म - रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट (आर माधवन)

बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम (विक्की कौशल)

बेस्ट एक्ट्रेस - आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी)

बेस्ट एक्टर - अल्लू अर्जुन (पुष्पा)

बेस्‍ट एडिटर- संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी)

बेस्‍ट सपोर्ट‍िंग एक्‍टर- पंकज त्र‍िपाठी (मिमी)

बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस- पल्‍लवी जोशी (द कश्‍मीर फाइल्‍स)

बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍टर- देवी श्री प्रसाद (पुष्‍पा)

बेस्‍ट एक्‍शन डायरेक्‍शन- आरआरआर बेस्‍ट कोरियोग्राफी- आरआरआर 

बेस्‍ट स्‍पेशल इफेक्‍ट्स- आरआरआर

बेस्‍ट गुजराती फिल्‍म- छेलो शो

बेस्‍ट मिश‍िंग फिल्‍म- बूम्‍बा राइड

बेस्‍ट असमी फिल्‍म- अनुर

बेस्‍ट बंगाली फिल्‍म- कालोखो

बेस्‍ट कन्नड़ फिल्‍म- 777 चार्ली

बेस्‍ट मैथ‍िली फिल्‍म- समांतर

बेस्‍ट मराठी फिल्‍म- एकदा के जाला

बेस्‍ट मलयालम फिल्‍म- होम

बेस्‍ट नॉन फीचर फिल्‍म- एक था गांव (गढ़वाली और हिंदी)

बेस्‍ट डायरेक्‍टर- बकुल मटियानी (स्‍माइल प्‍लीज)

बेस्‍ट फिल्‍म ऑन फैमिली वैल्‍यूज- चंद सांसें (हिंदी)

बेस्‍ट सिनमेटोग्राफर- बिट्टू रावत (पत्तल टी)

बेस्‍ट इन्‍वेस्‍ट‍िगेटिव फिल्‍म- लुकिंग फॉर चालान (अंग्रेजी)

बेस्‍ट एजुकेशनल फिल्‍म- सिरपिगलिन सिपांगल (तमिल)

बेस्‍ट फिल्‍म ऑन सोशल इश्‍यू- मिथु दी (अंग्रेजी), वन टू थ्री (मराठी, हिंदी)

बेस्‍ट एनवायरनमेंटल फिल्‍म - मुन्‍नम (मलयालम)

नरगिस दत्त अवॉर्ड 2023- द कश्मीर फाइल्स (विवेक अग्निहोत्री)

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2023- वहीदा रहमान

इसे भी पढ़ें- सलमान से लेकर शाहरुख तक..अगर ये सितारे लड़की होते तो कैसे लगते, देखें तस्वीर