Petrol Diesel Price Today: भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरपी की है जिससे पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी अब 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. इसके तहत स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, बेसिक एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सबसे अहम बात यह है कि SAED के जरिए इक्ट्ठा की गई राशि टैक्स के डिविजबल पूल का हिस्सा नहीं होती है.
भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें: देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव हुआ है. यहां पर कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की डिटेल्स उपलब्ध कराई गई हैं:
शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
---|---|---|
दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
मुंबई | 103.44 | 89.97 |
कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
चेन्नई | 100.85 | 92.44 |
बेंगलुरु | 102.86 | 91.02 |
लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
नोएडा | 94.87 | 88.01 |
गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
पटना | 105.18 | 92.04 |
प्रमुख कंपनियां जैसे हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (HPCL) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (IOCL) अपनी वेबसाइटों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार उपलब्ध कराती हैं.
आप घर बैठे ही अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर SMS के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो आपको RSP + शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेजना होगा. BPCL के कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 पर SMS कर सकते हैं.