Petrol Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर के तेल का भाव, नहीं होगा जेब में छेद!
पेट्रोल और डीजल के दाम हर दिन सुबह 6:30 बजे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) द्वारा संशोधित किए जाते हैं. अगर किसी दिन दामों में बदलाव होता है, तो उसे तुरंत संबंधित वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है.
Petrol Diesel Price: 27 दिसंबर 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों को जारी कर दिया गया है. आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. तेल कंपनियों ने पिछले कई महीनों से कीमतों में कोई कटौती नहीं की है, जिससे आम जनता को राहत का इंतजार है. हालांकि मार्च 2024 में तेल कंपनियों ने कीमतों में कमी करके जनता को राहत दी थी, लेकिन उसके बाद से दाम जस के तस बने हुए हैं.
पेट्रोल-डीजल के भाव
सरकारी तेल कंपनियों ने 27 दिसंबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है. आखिरी बार मार्च 2024 में कीमतों को बदला गया था. पेट्रोल और डीजल के भाव में हर सुबह 6:30 बजे अपडेट किया जाता है. देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के आज के दाम इस प्रकार हैं.
शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
---|---|---|
दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
मुंबई | 103.94 | 89.97 |
कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
चेन्नई | 100.85 | 92.44 |
शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
---|---|---|
बेंगलुरु | 102.86 | 88.94 |
लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
नोएडा | 94.66 | 87.76 |
गुरुग्राम | 94.98 | 87.85 |
चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
पटना | 105.42 | 92.27 |
रोजाना अपडेट होती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल के दाम हर दिन सुबह 6:30 बजे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) द्वारा संशोधित किए जाते हैं. अगर किसी दिन दामों में बदलाव होता है, तो उसे तुरंत संबंधित वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. ग्राहक अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के रेट ऑनलाइन आसानी से जांच सकते हैं.
मार्च 2024 में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को घटाकर उपभोक्ताओं को राहत दी थी. लेकिन तब से अब तक दामों में कोई संशोधन नहीं हुआ है. एक्सपर्ट का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और रुपये की स्थिति पर भविष्य में दाम निर्भर करेंगे.