Petrol Diesel Price Today: फिर बदले पेट्रोल-डीजल के रेट! घर से निकलने से पहले फटाफट चेक कर ले आज के दाम

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें अपडेट की जाती हैं. इससे कुछ जगहों पर कीमतें बढ़ती हैं, जबकि कुछ जगहों पर गिरावट देखी जाती है. वीरवार, 13 मार्च 2025 को सरकारी तेल कंपनियों ने नए रेट जारी कर दिए हैं.

Social Media

Petrol Diesel Price Today: भारत में रोज तेल की कीमतों में बदलाव जून 2017 से लागू है, जिसके तहत हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें अपडेट की जाती हैं. इससे कुछ जगहों पर कीमतें बढ़ती हैं, जबकि कुछ जगहों पर गिरावट देखी जाती है. वीरवार, 13 मार्च 2025 को सरकारी तेल कंपनियों ने नए रेट जारी कर दिए हैं.

अगर आप पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले आज के ताजा दाम जान लें. आइए, जानते हैं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें.

आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली 94.77 87.67
मुंबई 103.50 90.03
कोलकाता 105.01 91.82
चेन्नई 100.76 92.39
बेंगलुरु 102.92 88.99
हैदराबाद 107.41 95.70
नोएडा 94.87 88.01
गुरुग्राम 95.25 88.01
पटना 105.60 92.43
जयपुर 104.72 90.21
रायपुर 100.50 93.50
चंडीगढ़ 94.30 90.21
जमशेदपुर 99.91 94.71
रांची 97.86 92.62
राजकोट 94.24 93.50
भोपाल 106.52 91.89
इंदौर 106.55 91.94
नागपुर 104.18 90.74

मोबाइल से ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतें

अगर आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो इस (SMS) सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं:

इंडियन ऑयल (IOCL): 'RSP <शहर का कोड>' लिखकर 9224992249 पर भेजें.
बीपीसीएल (BPCL): 'RSP' लिखकर 9223112222 पर भेजें.

क्यों बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई चीजों पर निर्भर करती हैं. जिसमें सबसे पहला कारक है अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें, रुपये-डॉलर का विनिमय दर, सरकार द्वारा लगाया गया टैक्स (केंद्र और राज्य), देश में ईंधन की मांग और आपूर्ति. पिछले 10 दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है, जिसके कारण भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है.