Hero Bikes: भारत में हीरो बाइक का अपना ही रुतबा है. हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है.जान लें कि यह 2001 से यूनिट बिक्री के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल निर्माता है. बात अगर कीमतों का करें तो हीरो HF डीलक्स के लिए 59,998 रुपये से शुरू होती है. इसे सबसे सस्ता मॉडल हीरो का कहा गया है. हीरो की सबसे महंगी दोपहिया गाड़ी हीरो मावरिक 440 है. इसकी कीमत 2.30 लाख रुपये है. हीरो के सबसे फेमस मॉडल में 4 स्पोर्ट्स, 9 कम्यूटर, 1 एडवेंचर टूरर, 1 स्पोर्ट्स नेकेड, 1 ऑफ रोड, 6 स्कूटर और 1 रोडस्टर शामिल हैं.
भारत में आने वाली हीरो बाइक में हीरो XPulse 421, हीरो मावरिक 440 स्क्रैम्बलर, हीरो करिज्मा XMR 250 शामिल हैं, जिन्हें 2025 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है.
मॉडल | एक्स-शोरूम कीमत | लाभ |
हीरो एक्सट्रीम 125R | रु. 96,425 - 1 लाख | 66 किमी प्रति लीटर |
हीरो स्प्लेंडर प्लस XTEC | रु. 81,001 - 86,051 | 73 किमी प्रति लीटर |
हीरो स्प्लेंडर प्लस | रु. 77,176 - 80,176 | 70 किमी प्रति लीटर |
हीरो एचएफ डीलक्स | रु. 59,998 - 69,518 | 70 किमी प्रति लीटर |
हीरो XPulse 200 4V | रु. 1.52 - 1.68 लाख | 36 किमी प्रति लीटर |
हीरो एक्सपल्स 210 | ₹ 1,75,800 | 36 किमी प्रति लीटर |
हीरो ज़ूम 125 | ₹ 88,463 | 48 किमी प्रति लीटर |
हीरो ग्लैमर | ₹ 85,079 | 55 किमी प्रति लीटर |
हीरो के पास कम्यूटर से लेकर हाई परफॉरमेंस मोटरसाइकिल तक कई अलग-अलग पेशकश हैं. कम्यूटर सेगमेंट में, सबसे अच्छी हीरो बाइक स्प्लेंडर प्लस है. ये 100cc की एंट्री लेवल कम्यूटर बाइक है. यह विश्वसनीय प्रदर्शन और बेहतरीन ईंधन दक्षता प्रदान करने में सक्षम है.
1984 में हीरो साइकिल और होंडा के बीच एक संयुक्त उद्यम के रूप में स्थापित. यह 2011 में एक स्वतंत्र इकाई बन गई. जब होंडा ने मुंजाल परिवार को अपनी हिस्सेदारी बेच दी. कंपनी मुख्य रूप से मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाती और बेचती है. इसकी भारत में महत्वपूर्ण उपस्थिति है और वैश्विक स्तर पर इसकी मौजूदगी बढ़ रही है.