menu-icon
India Daily

Sehri-Iftar Timings March 22: शनिवार, 22 मार्च को सेहरी और इफ्तार की क्या है टाइमिंग? यहां शहर वाइज पूरी लिस्ट देखें

रमज़ान का पवित्र महीना पूरी दुनिया के मुस्लिम समुदाय के लिए इबादत, संयम और नेकी का समय होता है. इस दौरान रोज़ा रखना इस्लाम के 5 स्तंभों में से एक माना जाता है. इसमें भोर से सूर्यास्त तक उपवास, कुरान पाठ और नेक कार्य करने की परंपरा शामिल है.

auth-image
Edited By: Garima Singh
Sehri-Iftar Timings March 22
Courtesy: x

Sehri-Iftar Timings March 22: रमज़ान का पवित्र महीना पूरी दुनिया के मुस्लिम समुदाय के लिए इबादत, संयम और नेकी का समय होता है. इस दौरान रोज़ा रखना इस्लाम के 5 स्तंभों में से एक माना जाता है. इसमें भोर से सूर्यास्त तक उपवास, कुरान पाठ और नेक कार्य करने की परंपरा शामिल है. 21वां रोज़ा इस्लामी कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है. यह रमज़ान के तीसरे और अंतिम अशरे की शुरुआत का प्रतीक है. 

रमज़ान के महीने को तीन अशरों में विभाजित किया गया है. पहला अशरा रहमत (दयालुता) का, दूसरा मग़फ़िरत (क्षमा) का और तीसरा नजात (नरक की आग से मुक्ति) का होता है. 21वें रोज़े से तीसरे अशरे की शुरुआत होती है, जिसे सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. इसी चरण में शब-ए-क़द्र की रातें आती हैं, जो इस्लाम में सबसे पाक रातें मानी जाती हैं. ऐसा माना जाता है कि इन्हीं रातों में कुरान नाज़िल हुआ था, और इस दौरान की गई इबादत का सवाब हजार महीनों की इबादत से भी अधिक होता है. 

सेहरी और इफ्तार का महत्व

रमज़ान में सेहरी और इफ्तार की खास अहमियत होती है. 'सेहरी' वह समय होता है जब रोज़ेदार सूर्योदय से पहले भोजन करता है, जबकि 'इफ्तार' सूर्यास्त के बाद उपवास खोलने का समय होता है. इन समयों का सख्ती से पालन किया जाता है.

भारत के अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार के समय में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है. इसलिए, जो भी रोज़ा रख रहे हैं, उन्हें अपने शहर के अनुसार सही समय का ध्यान रखना चाहिए.

भारत में 22 मार्च 2025 के लिए सहरी और इफ्तार का समय

शहर  सहरी का समय     इफ्तार का समय
दिल्ली     5:03 AM 06:36 PM
मुंबई     5:27 AM 06:51 PM
हैदराबाद     5:11 AM     06:39 PM
कानपुर     4:53 AM     06:23 PM
लखनऊ     4:50 AM   06:20 PM
कोलकाता     4:23 AM 05:49 PM
मेरठ     5:01 AM     06:34 PM
नोएडा     05:03 AM 06:35 PM
जयपुर     05:10 AM 06:43 PM
बेंगलुरु     05:11 AM 06:35 PM
अहमदाबाद     05:26 AM 06:53 PM
पटना     04:34 AM     06:03 PM
रांची     04:35 AM     06:05 PM
चेन्नई     05:01 AM     06:21 PM